अगले महीने प्रदेश के सात जिलों से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा
रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अगले महीने छत्तीसगढ़ के सात जिलों से होकर गुजरेगी। धनंजय ठाकुर ने कहा कि यात्रा 16-17 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचने की उम्मीद है और यह पांच दिनों में राज्य के सात जिलों को कवर करेगी, जहां आदिवासियों की आबादी लगभग 32 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि पार्टी देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
बता दे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली है। यह यात्रा 67 दिनों में 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के बाद मुंबई में समाप्त होगी। पार्टी के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले योजनाबद्ध यह यात्रा लगभग 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।
Live Cricket Info