छत्तीसगढ़

श्रम मंत्री लखन ने दी प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर को जन्म दिन की शुभकामनाएं

Spread the love
Listen to this article

कोरबा-  छत्तीसगढ़ शासन में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को उनके जन्म दिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने श्री माथुर के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना ईश्वर से करते हुए अपने अधिकृत एक्स अकाउंट पर शुभकामना पोस्ट किया है। दो जनवरी को 72 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले श्री माथुर एक भारतीय राजनीतिज्ञ है।

वे भारतीय संसद में राजस्थान राज्य से राज्य सभा के सांसद थे। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के भाजपा के प्रभारी है वे उत्तर प्रदेश, गुजरात व महाराष्ट्र के प्रभारी रह चुके हैं। श्री माथुर के नेतृत्व में भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर छत्तीसगढ़ में वापसी की और साय सरकार काबिज हुई।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button