13/04/2026

छठ घाट ब्रिज के पास मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

0

बिलासपुर। एक अज्ञात युवक की लाश छठघाट ब्रिज के पास मिली है. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तोरवा थाना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने लाश की हालत देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है.

जानकारी के मुताबिक, तोरवा थाना क्षेत्र में छठघाट ब्रिज के पास आज सुबह लगभग 11 बजे स्थानीय रहवासियों ने नदी में लाश देखी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. लाश मिलने कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को पानी से बाहर निकाला. पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर कई जगह चोंट और खरोच के निशान मिले है. जिससे पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है.

तोरवा पुलिस के मुताबिक मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मृतक के संबंध मे जानकारी एकत्र करने में जुटी हुई है.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News