09/04/2026

कठोर तपस्या कर महान संत शिरोमणि बने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा सामाजिक बुराई को किया दूर – रजनीश देवांगन

0

कोरबा- सतनामी कल्याण समिति बालको नगर में गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के सुपुत्र रजनीश देवांगन एवं कोरबा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल रहे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता रजनीश देवांगन ने पूजनीय गुरु घासीदास जी की जीवन गाथा को बताते हुए कहा कि गुरु घासीदास कठिन तपस्या कर महान संत बने उन्होंने गिरौधपुरी गांव के औरा धौरा पेड़ के नीचे कड़ी तपस्या कर शिक्षा हासिल किए। उन्होंने मनखे मनखे एक समान का संदेश देकर समाज में व्याप्त भेदभाव छुआछूत को दुर किया। उन्होंने अनेकों संदेश देकर सामाजिक सद्भाव की भावना को सामने लाकर लोगों को सामाजिक समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पार्षद लोकेश्वर चौहान गायत्री बरेठ समाज प्रमुख रामकृष्ण सोनवानी चंद्रभान जोशी विश्वजीत महिलांगे राधेश्याम टंडन सहित भाजपा के कार्यकर्ता समाज के सदस्य भारी संख्या में महिलाओं पुरुष गांव के नागरिक उपस्थित थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *