12/04/2026

BIG BREAKING: चलती ट्रेन के बाथरूम में युवती के साथ हैवानियत, पुलिस ने गेट तोड़कर आरोपी को पकड़ा

0

सतना- मध्यप्रदेश से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां चलती मेमू ट्रेन में युवती से दुष्कर्म की वारदात हुई। आरोपी ने युवती के बाथरूम जाने के दौरान मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, ये पूरी घटना रविवार के शाम की है। कटनी से उचेहरा जा रही मेमू ट्रेन में पीड़ित युवती यात्रा कर रही थी। इस दौरान ट्रेन जब कटनी से कुछ दूरी पकरिया स्टेशन पर पहुंची, तभी युवती बाथरूम के लिए गई। इसी बीच एक युवक ट्रेन में चढ़ा और सीधे बाथरूम में जा घुसा। आरोपी ने बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर युवती से मारपीट करते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के दौरान युवती ने चिल्ला- चिल्लाकर बाथरूम का दरवाजा खुलवाया और इसकी पूरी जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। ट्रेन में युवती से दुष्कर्म की घटना सामने आते ही हडकंप मच गया।

पुलिस के आने पर आरोपी ने खुद को बाथरूम के अन्दर बंद कर लिया। पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर आरोपी को बाहर निकाला। आरोपी का नाम पंकज कुशवाहा निवासी कमासिन, बांदा उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल कटनी जीआरपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News