केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाने की कोशिश, कई कोंग्रेसियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंची। जहां छत्तीसगढ़ भवन में पार्टी नेताओं से मुलाकात करने के बाद गांधी चौक से स्मृति ईरानी महतारी हुंकार रैली में शामिल हुई हैं।नेहरु चौक में पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगी। रैली का स्वागत करने गांधी चौक से लेकर जगह-जगह पंडाल बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में महतारी हुंकार रैली शुरू हो गई है।
जगमल चौक के पटेल ग्राउंड से शुरू हुई महतारी हुंकार रैली गांधी चौक, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी। केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह समेत प्रदेश के सभी बड़े नेता भी रैली में शामिल हैं। जगमल चौक से सदर बाजार चौक तक लोगों की लंबी कतारें लगी हैं।भाजपा महतारी हुंकार रैली के बहाने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां संगठन के नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की है। जहां प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। बिलासपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है।
Live Cricket Info