14/04/2026

भारत-पाक सीमा पर चाइनीज ड्रोन, ड्रोन के साथ 21 करोड़ रुपये की हेरोइन भी बरामद

0

चंडीगढ़. बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सीमा पर सर्च ऑपरेशन चलाकर चाइनीज ड्रोन बरामद किया है, जिस पर करीब 21 करोड़ रुपये की हेरोइन थी।बीएसएफ के अनुसार बुधवार रात फिरोजपुर के गांव हजारे सिंह वाला में ड्रोन गतिविधि देखने को मिली, जिसके बाद बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन शुरू किया।देर रात सर्च के दौरान गांव हजारे सिंह वाला के खेतों में ड्रोन मिला। उसके साथ पीले रंग का एक पैकेट भी बंधा था, जो ड्रोन गिरने के कारण फट चुका था। पीले रंगे के बड़े पैकेट में छोटे पैकेट थे, जिनमें हेरोइन की खेप थी। इसका कुल वजन 3.4 किलोग्राम आंका गया और इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीबन 21 करोड़ रुपए बतायी जा रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News