11/04/2026

अफेयर के चलते युवक के साथ ऐसा काम कर रहे थे 9 लोग, शराब पिलाने के बाद किया पेशाब, वीडियो हुआ वायरल

0

ओंगोल। मध्यप्रदेश में पेशाब कांड का मामला शांत नहीं हुआ है और अब आंध्र प्रदेश से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के साथ अमानवीयता की गई है। जानकारी के अनुसार पहले युवक की पिटाई की। जिसके बाद उसपर पेशाब किया है। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के मुख्य आरोपी फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने दो नागाबिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना को कुल नौ आरोपियों ने अंजाम दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक का नाम मोटा नवीन है। जो अनुसूचित जनजाति का है। नवीन और रामनजनेयुलु के एक दोस्त के बीच लड़की को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद रामनजनेयुलु ने 19 जून को रात करीब 9 बजे मामले को निपटाने के लिए नवीन को एक सुनसान जगह पर बुलाया। दोनों ने जमकर शराब भी पिया।जिसके बाद रामनजनेयुलु ने अपने आठ दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट किया। बाद में उनमें से दो आरोपियों ने उस पर पेशाब कर दिया। इस घटना का वी​डियो किसी ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया। जिसके बाद वीडियो वायरल कर दिया। मारपीट किए जाने से मोटा नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News