11/04/2026

एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर:हालत गंभीर; बहू का गर्भपात होने पर ससुर ने दी थी पुलिस से शिकायत की धमकी

0

बेमेतरा जिले के चिचोली गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। चारों को गंभीर हालत में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहू का गर्भपात हो जाने को लेकर ससुर ने मायके वालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाने की धमकी दी थी। जिसके डर से चारों ने जहर खा लिया। मामला नांदघाट थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के चिचोली ग्राम में रहने वाले वीरेंद्र यादव के परिवार के 4 लोगों ने शुक्रवार रात को जहर खा लिया। मां कुंती यादव, बेटी फुलेश्वरी, बेटा दिलीप यादव और मामा वीरेंद्र यादव ने ऑर्गेनोफॉस्फोरस नाम के कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके चलते सभी की हालत बिगड़ गई। तबीयत खराब होता देखकर परिवार के लोग सभी को लेकर भाटापारा के निजी अस्पताल आए। चारों को तुरंत यहां भर्ती कर लिया गया। सभी की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News