13/04/2026

गर्म दाल के बरतन में गिरी 6 वर्षीय छात्रा, बच्ची का इलाज जारी

0

11.04.23| कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बांसला में मध्यान्ह भोजन परोसने के दौरान कक्षा पहली की 6 वर्षीय छात्रा गर्म दाल के बरतन में गिरने से झुलस गई। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल छात्रा को जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्ची का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बांसला में इन दिनों प्राथमिक स्कूल संचालित हो रही है। दोपहर में मध्यान्ह भोजन लेने बच्चे एक साथ कीचन में पहुंचे गए। इसी दौरान छह वर्षीय छात्रा तेजस्वनी टांडिया गर्म दाल के बरतन में गिर कर झुलस गई। घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन बच्ची को लेकर उपचार के लिए तत्काल कांकेर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि प्राथमिक शाला के सारे बच्चे भोजन लेने एक साथ किचन तक पहुंच गए थे, वहीं आपाधापी में यह दर्घटना हो गई। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग की टीम ने ग्राम बांसला के स्कूल में पहुंच कर जांच की। जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। बीईओ कोमरे ने बताया कि बहुत जल्दी जांच टीम अपनी रिपोर्ट देगी, उसके बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को 30 प्रतिशत बर्न हुआ है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News