13/04/2026

रायपुर स्थित शदाणी दरबार में 14 मार्च से 17 मार्च तक होगा भव्य आयोजन

0

10.03.23| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पवित्र तीर्थ शदाणी दरबार में शदाराम साहेब के सातवें अवतार पूज्य सतगुरू संत स्वामी राजाराम साहिब जी का 63वाँ वर्षी महोत्सव 14 मार्च शुरू होगा जो 17 मार्च तक मनाया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए देश के प्रमुख संत महात्मा और धर्मप्रेमी खास तौर पर रायपुर पहुंचेंगे। पाकिस्तान से हिन्दू तीर्थयात्रियों का जत्था भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचने वाला है।

चार दिवसीय इस महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसमें पहले दिन 14 मार्च को हवन, यज्ञ, धर्म ग्रन्थों का अखण्ड पाठ आरंभ और भजन – कीर्तन होगा। 15 मार्च को संत, साधुगण और संस्था प्रमुखों का सम्मेलन कथा-कीर्तन, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।16 मार्च को अखिल भारतीय शदाणी सेवा मण्डल की बैठक, कलश यात्रा, भोग साहिब, आरतियां, अरदास और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वहीं अंतिम दिन 17 मार्च को पल्लव साहिब का आयोजन होगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News