11/04/2026

यूट्यूब एंकर की संदिग्ध हालत में मौत, आसपास के लोगों से पूछताछ जारी

0

14.02.23| जांजगीर-चांपा जिले में पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी इशिका शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने के मामले में एक युवक की भूमिका सामने आ रही है, जो घटना के दिन से ही फरार है। पुलिस को युवक पर ही शक है, उसकी तलाश की जा रही है। इशिका की लाश सोमवार को उसके बेडरूम से संदिग्ध हालत में मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बिलासपुर से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर जांच के लिए भेजे। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवती इशिका शर्मा (22 वर्ष) सिटी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-18 में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती थी। इशिका स्थानीय यू ट्यूब चैनल में पिछले 3 साल से एंकर थी, साथ ही एलएलबी की फाइनल ईयर की छात्रा थी। रविवार को उसके पत्रकार पिता गोपाल शर्मा और मां किसी काम से कोरबा के लिए गए हुए थे। घर में सिर्फ इशिका और उसका भाई आर्यन थे। भाई आर्यन शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने एक दोस्त को भी घर पर बुलाया था। सभी ने रात में खाना खाया, लेकिन उसे लगता है कि खाने में कुछ मिला दिया गया था, क्योंकि वो गहरी नींद में चला गया था।

भाई ने बताया कि जब उसकी नींद खुली, तो सोमवार की दोपहर हो चुकी थी। उसके रूम का दरवाजा बाहर से बंद था। इधर पिता गोपाल शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर को 12 बजे उन्होंने दोनों बच्चों को कॉल लगाया, तो दोनों में किसी ने भी फोन नहीं उठाया। बहुत बार ट्राय करने के बाद भी जब दोनों बच्चों ने फोन नहीं उठाया, तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने चौकीदार को कॉल किया और घर पर जाकर देखने की बात कही। पुलिस ने बताया कि इशिका शर्मा यूट्यूब चैनल की एंकर होने के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती थी, साथ ही लॉ स्टूडेंट भी थी। वो जांजगीर-चांपा के टीसीएल कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रही थी। एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि हर एंगल पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की करने की बात एसपी ने कही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *