12/04/2026

कांग्रेस नेता के घर आठ लाख की चोरी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू

0

23.10.22| सक्ती जिले के कंचनपुर में कांग्रेस नेता अनिल चंद्रा के सूने मकान से चोरों ने 2 लाख नगद, 1 किलो चांदी और 10 तोला सोने के जेवरात समेत कुल 8 लाख की चोरी कर ली। जैजैपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे अनिल चन्द्रा घटना के समय अपने परिवार के साथ राजधानी रायपुर में थे। रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता अनिल चंद्रा ने बताया कि 17 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोटिंग थी। इसके लिए वे परिवार के साथ रायपुर पहुंचे हुए थे। बाद में तबियत खराब हो जाने के कारण वे राजधानी में ही रुककर परिधि अस्पताल में इलाज करा रहे थे। पूरा परिवार भी अस्पताल में उनके साथ था। 22 अक्टूबर को मामा ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जानकारी मिलने पर वे शाम में रायपुर से सक्ती पहुंचे। कांग्रेस नेता अनिल चंद्रा ने बताया कि जब वे कंचनपुर गांव स्थित घर पहुंचे, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी खुली हुई थी। अलमारी का सारा सामान चोरी कर लिया गया था। कुछ सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अटैची भी खुली हुई थी। उसमें रखा सामान भी गायब था। उन्होंने बताया कि चोरों ने 2 लाख नगद, एक किलो चांदी कीमत 60 हजार रुपए, 10 तोला सोने के गहने कीमत 5 लाख 40 हजार पार कर लिए हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चंद्रा की शिकायत पर रविवार को जैजैपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।​​​​​​​

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News