13/04/2026

महिला स्वास्थ्य अधिकारी से दिनदहाड़े रेप, तीन हैवानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

22.07.22| छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. अस्पताल में महिला स्वास्थ्य अधिकारी से दिनदहाड़े रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. तीन हैवानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ -आदिवासी महिला स्वास्थ्य अधिकारी कम्युनिटी हेल्थ आफिसर से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है. छिपछिपी उप-स्वास्थ्य केंद्र में आरोपियों ने महिला स्वास्थ्यकर्मी को बांध कर बलात्कार किया है. आरोपियों ने कुकर्म का वीडियो भी बना लिया है.

पुलिस के मुताबिक अभी तक तीन आरोपियों हिरासत में मौके लिया गया है. मौका-ए-वारदात पर पुलिस बल तैनात है. एसपी के निर्देश पर टीम जांच कर रही है. झगड़ाखांड़ थाना क्षेत्र का मामला है,

इधर भाजपाई अस्पताल में महिला स्वास्थ्य अधिकारी से रेप की घटना के बाद का थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की महिलाएं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

मामले में पुलिस ने कहा कि FIR महिला ने कराया है, एक व्यक्ति ने रेप किया है और दो लोगों ने साथ दिया है, जिसमें से 3 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है, बाकी की खोजबीन जारी है. स्वास्थ्य केंद्र में छुट्टी के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया है, जिसमें से मुख्य आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है. पूछताछ जारी है. आरोपियों को गांव के जंगल से पकड़ा गया है.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News