देश विदेश

पैदल टहलने निकले एक पत्रकार के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार, खरीददार समेत 3 पकड़ाए, पूछताछ

यपुर। सिविल लाईन में विद्या अस्पताल के पास 2 अक्टूबर की रात पैदल टहलने निकले एक पत्रकार के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार 2 युवक पकड़े गए। पुलिस ने दोनों युवकों से लूट की मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को भी पकड़ लिया है, पूछताछ जारी है।
पुलिस के मुताबिक पत्रकार रूपेश गुप्ता रात में खाना खाने के बाद अपने घर के पास टहलने निकले थे। तभी स्कूटी सवार 2 युवक उसके पास आए और उसके हाथ से कीमती मोबाइल खींचकर फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में लूट के आरोपी बॉबी ठाकुर (19)भीम नगर व रोशन कुमार (19) बुनियाद नगर भनपुरी खमतराई पकड़े गए। बताया गया कि दोनों युवकों ने लूट की मोबाइल को रवि भवन स्थित मोबाईल क्लिनिक के संचालक निखिल पंजवानी (28) गुरूतेग बहादुर नगर न्यू राजेन्द्र नगर के पास बेचा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button