08/04/2026

15 अगस्त से बस्तर जिले में एक बार फिर से सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा

0

03.08.22| बस्तर जिले में एक बार फिर से सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। 15 अगस्त से 10 सिटी बसें चलेंगी। इन बसों का रूट दरभा से बस्तर और ओडिशा सीमा तक का होगा। चित्रकोट और तीरथगढ़ तक भी चलेंगी। खास बात यह है कि इन सिटी बसों में नक्सल पीड़ित परिवार को किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। प्राइवेट बस, ऑटो और टैक्सी की तुलना में इसका किराया कम होगा। किलोमीटर के हिसाब से किराया तय किया जाएगा। दरअसल, बस्तर जिले में सालभर से सिटी बस सेवा बंद थी। अधिकारियों की माने तो साल 2015-16 में जिले में 10 सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया था। मेंटेनेंस के अभाव में सभी बसें खराब पड़ी थी। हालांकि, इक्का-दुक्का बस जरूर चल रही थी। लोग लगातार बसों के संचालन की मांग कर रहे थे। इसके बाद 12 लाख से अधिक की राशि खर्च कर सभी बसों का मेंटेनेंस किया गया है। 15 अगस्त से यात्री इस सेवा का नियमित रूप से लाभ ले सकेंगे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News