08/04/2026

नवा रायपुर में किसान की मौत की न्यायिक जांच शुरू

0

रायपुर। नवा रायपुर में एनआरडीए भवन के पास आंदोलनरत किसानों में से एक किसान सियाराम पटेल की मौत की दण्डाधिकारी जांच शुरू हो गई है। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस जांच के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एनआर साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। किसान की आकस्मिक मौत के संबंध में गवाहों के साक्ष्य, बयान और दस्तावेज रायपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के कमरा नम्बर 17 में अगले 10 दिनों तक लिए जाएंगे। कलेक्टर श्री कुमार ने जांच में सहयोग के लिए संयुक्त कलेक्टर डॉ. सुभाष सिंह राज और डिप्टी कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा को सहयोगी अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है। जांच अधिकारी और एडीएम. श्री साहू ने जन सामान्य को सूचित करते हुए कहा है कि नवा रायपुर में एनआरडीए भवन के पास 11 मार्च 2022 को ग्राम बरोंदा, थाना माना निवासी श्री सियाराम पटेल की आकस्मिक मृत्यु के संबंध में आमजन, संस्था या व्यक्ति अपना बयान एवं अन्य साक्ष्य 24 मार्च 2022 तक प्रस्तुत कर सकते है। कार्यालयीन समय हर रोज 24 मार्च तक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कार्यालय कमरा नम्बर 17 कलेक्टोरेट कार्यालय में यह कार्रवाई संचालित होगी। किसान श्री सियाराम पटेल की मृत्यु के कारण और परिस्थितियों सहित जांच अधिकारी के द्वारा तय अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। कलेक्टर ने जांच अधिकारी को जल्द से जल्द जांच पूरी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *