09/04/2026

दुर्ग. शादी में मेहमान बनकर गया था, जेवरात देख नीयत डोल गई. आरोपी ने महिला के पर्स से गहने और कैश चुरा लिए. सीसीटीवी में घटनाक्रम कैद हो चुका था. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दुर्ग पुलिस ने आनंद मंगलम रिसोर्ट में हुई चोरी के मामले का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से सोने चांदी के जेवरात सहित कैश जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 18 फरवरी को पुलगांव थाना अंतर्गत आनंद मंगलम रिसोर्ट में नमन भट्ट के यहां शादी कार्यक्रम था. इसमें शामिल होने रायगढ़ बेलादुला निवासी अंजनी कुमार राव अपने परिवार के साथ आए हुए थे. वह रिसोर्ट के कमरा नंबर 5 में ठहरे थे. 18 फरवरी की रात उस कमरे में उनकी पत्नी अकेले सोई हुई थी. इसी दौरान उनकी पत्नी के पर्स में रखे सोने चांदी के जेवरात कैश सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए का उनका सामान पार हो गया.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News