12/04/2026

फोन टेपिंग मामला-निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता नहीं पहुंचे ईओडबल्यू कार्यालय

रायपुर। फोन टेपिंग मामले में निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता ईओडब्ल्यू के सामने मंगलवार को पेश नहीं हुए। गुप्ता की जगह उनके वकील अमीन खान ईओडब्ल्यू पहुंचे। जहां उन्होंने गुप्ता की बेटी की तबियत खराब होने का हवाला दिया और ईओडब्ल्यू को रिटर्न में आवेदन सौंपा जिसमें उन्होंने बताया कि बेटी की तबियत खराब होने के कारण उन्हें अचानक दिल्ली जाना पड़ा है। ईओडब्ल्यू ने उन्हें पेश होने के लिए 6 जून का समय दिया है।
वकील अमीन खान ने मीडिया से कहा कि मुकेश गुप्ता को पेश होने के लिए 6 जून की तारीख दी गई है। वो कल भी इस मामले में पेश होने के लिए दिल्ली की शाम 7.30 वाली फ्लाइट से रायपुर आये हुए थे और आज भी वो पुलिस को सहयोग करने के लिए पेश होने वाले थे, लेकिन उनकी बेटी की तबियत अचानक खराब हो गयी जिसके चलते आज सुबह की फ्लाइट से दिल्ली जाना पड़ा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News