नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के दो जवान घायल
सुकमा। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित एरिया सुकमा जिले के गोगुंडा में मंगलवार सुबह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर एक आईईडी ब्लास्ट किया। इसकी चपेट में आकर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) के दो जवान घायल हो गए। जवान सुबह सर्चिंग पर निकले थे। डीआरजी के जवान मंगलवार सुबह सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान गोगुंडा में घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। गोगुंडा का इलाका नक्सलियों का सेफ जोन कहा जाता है। एएसपी शलभ सिन्हा ने आईईडी ब्लास्ट की पुष्टि की है। घायल जवानों को लाने के लिए जंगल में पहाड़ी पर हेलिकॉप्टर उतारा गया। इसके पहले जवानों ने इस पूरी इलाके के घेर लिया था। तुरंत ही घायल जवानों को हेलिकॉप्टर में बैठाकर वापस रवाना कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस पहले हेलिकॉप्टर पायलट ने जंगल में लैंडिंग से इनकार कर दिया था, लेकिन जवानों द्वारा सुरक्षा उपलब्ध कराने के बाद यहां लैंडिंग कराई गई। एयरलिफ्ट कर दोनों जवानों को रायपुर में हॉस्पिटल भेजा गया है।



Live Cricket Info
