12/04/2026

आइसक्रीम फैक्ट्री में छापा, गन्दगी पाए जाने पर नष्ट किया गया

रायपुर। भनपुरी में एक आइसक्रीम फैक्ट्री में छापा मारकर वहां रखे खराब. आइसक्रीम नष्ट किये गए। दो अन्य फैक्ट्रियों से भी सेम्पल लिए गए हैं।
रायपुर नगर निगम और खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज दोपहर भनपुरी में कमल खूबचंदानी के आइसक्रीम फैक्ट्री में छापा मारा गया। वहां गन्दगी पायी गई। साथ ही आइसक्रीम भी गन्दगी के बीच रखे पाए गए। जन स्वास्थ्य के मद्देनजर वहां रखे आइसक्रीम को नष्ट करवा गया। फैक्ट्री के संचालक को समझाइश दी तो वह फैक्ट्री को बंद करने की बात कहने लगा। उसके खिलाफ जुर्माने की भी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्षेत्र के दो अन्य फैक्ट्रियों में भी छापा मारकर सेम्पल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News