12/04/2026

दाती महाराज पर 3 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप, कारोबारी ने दर्ज कराया केस

शिष्या से रेप मामले में आरोपी दाती महाराज का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। अब एक कारोबारी ने उन पर और उनके एक जानकार अभिषेक अग्रवाल पर तीन करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
पीड़ित कारोबारी ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में दी गई शिकायत में कहा है कि दाती महाराज ने उसकी मुलाकात अभिषेक अग्रवाल से करवाई थी। उनके कहने पर उसने तीन करोड़ रुपये उधार दिए थे। लेकिन वह रकम वापस नहीं दे रहा है। उल्टे दोनों रकम मांगने पर धमका रहे हैं।
पीड़ित ने यह आरोप भी लगाया है कि दोनों उसे केस में फंसाने की बात भी कर रहे हैं। कारोबारी ने शिकायत काफी पहले ही दी थी, लेकिन जांच के बाद मंगलवार को ईओडब्लू ने इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। कारोबारी पवन कुमार मंगोलपुरी में रहते हैं और स्क्रैप का कारोबार करते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले एक 25 वर्षीय महिला ने शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज और उसके शिष्यों के खिलाफ दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News