12/04/2026

अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी कार्यकर्ता की गोली मारकर की हत्या

अमेठी। अमेठी में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुरेंद्र सिंह को स्मृति ईरानी का करीबी माना जाता है।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सुरेंद्र सिंह को उस समय गोली मारी जब वह अपने घर के बाहर सो रहे थे। उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर इसकी पड़ताल शुरू कर दी है। हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि स्मृति ईरानी ने हाल ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55 हजार से ज्यादा वोटो से हराया था। सुरेंद्र सिंह ने स्मृति ईरानी के पक्ष में जमकर प्रचार किया था जिससका फायदा स्मृति को मिला।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News