10/04/2026

उदित राज ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता उदित राज बुधवार को पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा ने मंगलवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज की जगह हंस राज हंस को टिकट दे दिया था।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उदित राज ने बुधवार को सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की जिन्होंने पार्टी में उनका स्वागत किया।
पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद बने राज को इस बार टिकट नहीं मिला जिसके बाद से वह खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे थे।
उदित राज की जगह भाजपा ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से पंजाबी गायक हंसराज हंस को उम्मीदवार बनाया है। हंसराज के सामने आम आदमी पार्टी के गुगन सिंह और कांग्रेस के राजेश लिलोठिया की चुनौती होगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News