10/04/2026

नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी

कलपेट्टा (वायनाड)। इन अटकलों के बीच कि प्रियंका गांधी वाड्रा को वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यदि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कहेंगे तो उन्हें चुनाव लड़ने में खुशी होगी।
राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको पता चल जाएगा। यदि कांग्रेस अध्यक्ष मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे तो मुझे लड़ने में खुशी होगी।
प्रियंका गांधी इस सवाल का जवाब दे रही थीं कि क्या वे उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगी, जहां से मोदी फिर से चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं।
पिछले महीने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने जब प्रियंका गांधी से रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए कहा था तो उन्होंने सवाल किया था- क्या मुझे वाराणसी से नहीं लड़ना चाहिए? इससे पहले कांग्रेस नेता ने यह भी कहा था कि वे चुनाव लड़ेंगी यदि उनकी पार्टी उनसे ऐसा करने के लिए कहेगी।
प्रियंका गांधी ने यहां मीडिया से बातचीत में भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती की विवादास्पद टिप्पणी खारिज कर दी कि देश उन्हें वैसे ही देखेगा जैसा एक ‘चोर की पत्नी’ को देखता है।
उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उन्होंने मेरी दादी, दादा, पिता, मां से लेकर मेरे पूरे परिवार के बारे में कुछ न कुछ कहा है। वे ऐसी चीजें कहते रहेंगे, लेकिन हम अपना काम करते रहेंगे।
पिछले सप्ताह जब उमा भारती से यह पूछा गया था कि प्रियंका गांधी का चुनाव परिणाम पर क्या प्रभाव होगा, उन्होंने कहा था कि कुछ भी नहीं। उनका प्रभाव क्यों होगा..जिसके पति चोरी के आरोपों का सामना कर रहे हों, उन्हें वैसे ही देखा जाएगा जिस तरह से भारत एक चोर की पत्नी को देखता है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News