10/04/2026

अंडमान निकोबार में दो घंटे में भूकंप के नौ झटके

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सोमवार सुबह दो घंटे के भीतर मध्यम दर्जे की तीव्रता वाले भूकंप के नौ झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने यह जानकारी दी। भूकंप का पहला झटका सुबह 5.14 बजे आया जिसकी तीव्रता 4.9 थी इसके कुछ ही मिनटों के भीतर पांच तीव्रता वाले अन्य झटके महसूस किए गए। भूकंप का अंतिम झटका सुबह 6.54 बजे महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.2 बताई गई है।
गौरलतब है कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News