10/04/2026

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में बुधवार तड़के मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने बताया कि तड़के 1:45 बजे आए भूकंप का केन्द्र पश्चिमी सियांग जिला था। इससे पहले अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकम्प की तीव्रता 6.1 बताई थी।
वहीं, नेपाल की राजधानी तड़के भूकंप के तीन तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
गौरतलब है कि देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भूकंप आने का खतरा अधिक रहता है क्योंकि यह क्षेत्र उच्च भूकम्पीय खतरे वाले क्षेत्र में आता है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News