राज्य एव शहर

भाजपा का संकल्प समृद्ध और स्वाभिमानी भारत – डॉ. रमन सिंह

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोकसभा चुनाव में सर्वत्र भाजपा के पक्ष में वातावरण को उत्साहजनक बताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनमत भाजपा के पक्ष में है और भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत हासिल कर रही है।
डॉ. रमन सिंह ने केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-राजग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के सभी वर्गों के उत्थान की चिंता की। देशभर के गरीब लोगों के महंगे इलाज के लिए आयुष्मान योजना को क्रांतिकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र में पुन: सरकार बनाने के बाद श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा-राजग सरकार ने एक ओर जहां कृषि क्षेत्र में कल्याणकारी कार्यक्रम तय किये हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन करके व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का पहल करेगी। छोटे दुकानदारों के लिए भाजपा ने पेंशन योजना लागू करने का संकल्प भी लिया है। किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सलाना 06 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने के अलावा छोटे किसानों को मासिक पेंशन देने का संकल्प भी व्यक्त किया गया है। एक लाख रुपए तक का ऋण पांच वर्षों तक के लिए शून्य ब्याज दर पर देने के साथ ही सरकार ने कृषि क्षेत्र में एक सौ लाख करोड़ रुपए के निवेश का वादा भी किया है।
डॉ. सिंह ने कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाना भाजपा का संकल्प है जिससे रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही, भारतीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। इसी तरह देश में शिक्षा व्यवस्था को विश्वस्तरीय दर्जा दिलाकर भारत को नई पहचान दी जाएगी। पांच लाख रुपए तक आयकर में छूट देकर और सवर्ण आरक्षण का प्रावधान करके केन्द्र की राजग सरकार ने ऐतिहासिक पहल करके मध्यमवर्गीय व गरीब परिवारों को राहत पहुंचाई है। डॉ. सिंह ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सम्प्रभुता की सुरक्षा को भाजपा का संकल्प बताते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के कार्यकाल में वैश्विक आतंकवाद के समूल नाश की दिशा में हुए कार्यों को गर्व का विषय बताया और कहा कि केन्द्र सरकार की दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति के चलते विश्व पटल पर नए भारत का उदय हुआ है और भारत एक शक्तिशाली, समृद्ध व स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में पहचान बनाने में कामयाब रहा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button