11/04/2026

सुकमा : CRPF ने ढेर किए 4 नक्सली, एक इंसास रायफल और दो 303 रायफलें बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष यूनिट के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। अर्द्धसैनिक बल की यूनिट ने यह जानकारी दी।
जगरगुंडा क्षेत्र में बीमापुर से लगभग एक किलोमीटर अंदर जंगली क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगभग छह बजे कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन (कोबरा) यूनिट के खोजी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई।
सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा, “घटनास्थल से यूनीफॉर्म पहने चार नक्सलियों के शव, एक इंसास रायफल और दो 303 रायफलें बरामद हुईं।”
उन्होंने कहा कि गुरिल्ला रणनीति और जंगलों में युद्ध करने में सिद्धहस्त सीआरपीएफ की इस विशेष यूनिट ने जंगली क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखे हुए है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News