11/04/2026

दिन दहाड़े गोली मारकर व्यापारी की हत्या, आरोपी सिपाही गिरफ्तार

रायपुर। युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। शहर के पचपेड़ी नाका स्थित श्रीसाईं मोटर्स के मालिक संजय अग्रवाल को गोली मारने की घटना समाने आई है। व्यापारी संजय अग्रवाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी रायपुर सीएफ का आरक्षक मनोज सेन है और उसने अपनी इंसास रायफल से संजय अग्रवाल पर गोली चलाई थी। घटना की वजह पैसों का लेन देन बताई जा रही है। संजय जब अपने केबिन में बैठे थे तो आरक्षक ने बाहर से ही गोली चलाई गोलियां सीधे उन्हें लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। केबिन में लगे कांच पर गोलियों के निशान बन गए हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News