07/04/2026

मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर की शादी की तारीख हुई तय, इस दिन करेंगे शादी!

मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दोनों के इश्क के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस है। अब इस कपल की शादी की डेट कंफर्म होने की खबर आ रही है।
खबरों के अनुसार, मलाइका और अर्जुन 19 अप्रैल को शादी कर सकते हैं। अभी इस बारे में मलाइका और अर्जुन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। दोनों अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं। शादी में मेहमानों की लिस्ट भी सामने आई है। मलाइका और अर्जुन के शादी में परिवार के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
शादी में मलाइका की गर्ल गैंग करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अमृता अरोरा शादी में शामिल हो सकती हैं। साथ ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम भी लिस्ट में शामिल होने की खबर है। क्योंकि अर्जुन और रणवीर बेस्टफ्रेंड्स हैं।
कहा जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन ने अपनी टीम को किसी भी प्रकार की इंफोर्मेशन लीक नहीं करने के लिए सख्त हिदायत दी है। ना ही वो इस बारे में किसी से कुछ कहेंगे। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि दोनों क्रिश्चियन रीति-रिवाज से चर्च में शादी करने वाले हैं।
साल 2017 में अरबाज खान और मलाइका ने तलाक ले लिया था। दोनों 18 साल तक साथ रहे। दोनों का एक बेटा अरहान भी है। अरबाज अब मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। हालांकि मलाइका या अर्जुन की तरफ से शादी की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News