11/04/2026

CM भूपेश पर बिफरे मूणत, कहा- कुछ बोलने से पहले ये जान लें की खुद जमानत पर हैं

रायपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह के ऊपर सीएम भूपेश बघेल के बयान ने सियासी घमासान मचा दीया है| रमन सिंह द्वारा अपने नाम के सामने चौकीदार लिखने पर भूपेश बघेल ने डीकेएस अस्पताल में हुए घोटाले की याद दिलाते हुए उन पर तंज कसा था.
सीएम के तंज पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने उन्हें नया मुल्ला कहा है| उन्होंने कहा कि नया मुल्ला बहुत बोलता है, उन्होंने सवाल किया कि विजय माल्या और नीरव मोदी को किसके कार्यकाल में लोन दिया गया था. जिसके परिवार के सभी सदस्य जमानत पर हैं वो क्या बात करेंगे.
मूणत ने सीएम बघेल को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि कुछ ही दिन सत्ता में आए हुआ नहीं कि उंगली उठाने लगे. उंगली उठाने के पहले सोचना चाहिए कि सामने एक उंगली उठाने से तीन उंगली खुद पर उठती है. उन्होंने कहा कि किसी को कुछ बोलने से पहले ये जान लें की खुद सीबीआई से जमानत पर हैं.
आपको बता दें पूर्व सीएम रमन सिंह के चौकीदार लिखने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था, “रमन सिंह की चौकीदारी तो देख लिए कि उन्होंने डीकेएस अस्पताल में कैसी चौकीदारी की है.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News