राज्य एव शहर

‘भाई साहब! यह चौकीदार बड़ा हाई-फाई है…बहुत महंगा पड़ गया देश को’ – भुपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश का पीएम मोदी पर निशाना

रायपुर। लोकसभा चुनाव का नगाड़ा बजने के साथ ही सभी पार्टियों के योद्धाओं ने कमर कस ली है। वहीं एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते सियासी बयानबाजियां भी जोरों पर है। इस समय सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर चौकीदार चोर है शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है।
आज सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। ‘भाई साहब! यह चौकीदार बड़ा हाई-फाई है। बड़े बंगले में रहता है, बड़ी गाडिय़ों में घूमता है, महंगे सूट पहनता है, काजू बादाम खाता है और सिर्फ बड़े-बड़े लोगों के काले धन की ही चौकीदारी करता है। सच में ये वाला चौकीदार काम पर रखने लायक नहीं है। बहुत महंगा पड़ गया देश को। सीएम बघेल ने कहा, चौकीदार चोर शब्द को भाजपा ने हथियार बना लिया है। ये तो चोरी और सीनाजोरी वाली बात है भाजपा के पास अब कुछ नही बचा। यदि ये चौकीदार है तो मालिया नीरव मोदी कैसे भाग गए अगर ये चौकीदारी कर रहे थे तो रमन सिंह का कुनबा छत्तीसगढ़ को लूट रहा था तब ये क्या कर रहे थे। पीएम मोदी के नाम पर मुख्यमंत्री ने कहा, ये लोग कहते थे नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ेंगें तब तक मोदी का चेहरा पोस्टर में बड़ा होता था लेकिन राहुल जी ने जैसे ही राफेल मुद्दे पर हमला करना शुरू किया उनका फेस छोटा होता गया और रमन सिंह का चेहरा बड़ा होता गया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button