राज्य एव शहर

छत्तीसगढ़ में देर रात से झमाझम बारिश:बिलासपुर में कई घरों में घुसा पानी, चिरमिरी में सड़क पर स्कूटी सहित बहा युवक,CM का दौरा रद्द

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। खासकर सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर में भी जमकर बरसात हो रही है। बस्तर में खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा रद्द हो गया है। सीएम सुकमा और जगदलपुर के कार्यक्रमों में वर्चुअली शामिल होंगे।

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। - Dainik Bhaskar

राजधानी रायपुर में देर रात तेज बारिश हुई है और रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तर तटीय ओडिशा तक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक है और एक द्रोणिका पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। इसलिए पूरे छत्तीसगढ़ में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सेटेलाइट तस्वीरों में पूरे छत्तीसगढ़ में इस वक्त मानसूनी बादल दिखाई दे रहे हैं।
सेटेलाइट तस्वीरों में पूरे छत्तीसगढ़ में इस वक्त मानसूनी बादल दिखाई दे रहे हैं।

चिरमिरी में पहली बारिश से इंतजामों की पोल खोलता एक वीडियो सामने आया है,जिसमें नालियां जाम होने की वजह से बारिश का पानी सड़कों में बह रहा है। पानी का फोर्स इतना तेज था कि यहां सड़क पर खड़ी एक बाइक और मोपेड तेज बहाव में बहने लगा, जिसे सम्भालने के लिए वहां लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कोरिया जिले में 86.4 मिलीमीटर बारिश पिछले दिनों रिकॉर्ड की गई थी।

कई घरों में घुसा बारिश का पानी।
कई घरों में घुसा बारिश का पानी।

प्रदेश के बिलासपुर जिले का भी हाल कुछ ऐसा ही दिखाई दिया। जहां बारिश ने निगम के इंतजामों की पोल खोल दी। निकासी नहीं होने की वजह से नालियों का पानी लोगों के घरों में भर गया है। करोड़ों खर्च करने के बावजूद पहली ही बारिश में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। दुर्ग जिले में भी बीती रात के बाद आज सुबह भी रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां अगले 24 घंटों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

सड़क पर तीन फीट तक बह रहा पानी।
सड़क पर तीन फीट तक बह रहा पानी।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
प्रदेश में अगले 24 घंटों के लिए बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव और गरियाबंद जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अगले 48 घंटों में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार,गरियाबंद, धमतरी, बस्तर और महासमुंद जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button