11/04/2026

राजनांदगांव : पुत्र ने की पिता की हत्या

राजनांदगांव। मामूली विवाद के बाद पिता को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाघनदी क्षेत्र के ग्राम बंजारी की है। 21 दिसंबर को सेवाराम व उसके पुत्र तोरण पटेल के बीच किसी बाद को लेकर विवाद हो गया।

विवाद के बाद पुत्र तोरण आवेश में आकर अपने पिता सेवाराम पर बासुला से दो ताबड़तोड़ वार कर दिया।

पुत्र के वार से पिता बुरी तरह से घायल हो गया था। उपचार के लिए उसके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया जा रहा था। इसीबीच सेवाराम ने दम तोड़ दिया। आरोप से बचने आरोपी पुत्र ने पूरे मामले को सड़क दुर्घटना में तब्दील कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की।

जांच में पूरा माजरा समझ आ गया। पूछताछ के बाद आरोपी पुत्र ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News