11/04/2026

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव बनाई गईं प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले राहुल गांधी ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाया है।
नेहरू गांधी परिवार की एक और सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा आज सक्रिय राजनीति में उतर गईं और उन्हें कांग्रेस का महासचिव नियुक्त कर पूर्वी उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों को कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। सक्रिय राजनीति में सोनिया और राहुल गांधी ने पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए प्रियंका और सिंधिया को जिम्मेदारी सौंपी है।
इस बीच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को महासचिव संगठन पद से हटा दिया गया है और यह जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल को सौंपी गई है।
कांग्रेस के इस ऐलान के बाद प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक इंट्री हो गई है। हालांकि वे चुनावों में प्रचार में सक्रिय नजर आती हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को कांग्रेस का तुरूप का इक्का माना जा रहा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News