11/04/2026

प्रधानमंत्री मोदी का रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर, 15 जनवरी 2019/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली से उड़ीसा जाने के दौरान विशेष विमान से सुबह राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे थे और संक्षिप्त प्रवास के पश्चात् यहां से वायु सेना के हेलीकाॅप्टर द्वारा उड़ीसा के बालांगीर जिला के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री इसी तरह दोपहर को हेलीकाॅप्टर से रायपुर आकर यहां से विशेष विमान द्वारा त्रिवेन्द्रम (केरल) के लिए रवाना होेंगे

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News