छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य में धान खरीदी 31 जनवरी तक

कड़ाई से मानिटरिंग करने का निर्देश दिया कलेक्टर ने

Spread the love
Listen to this article

बिलासपुर 18 जनवरी 2019/विपणन वर्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 31
जनवरी 2019 तक की जायेगी। अंतिम दिनों में किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से
किये जाने हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारी को कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया
है कि वे अपने अनुविभाग अंतर्गत राजस्व, सहकारिता, खाद्य एवं कृषि विभाग के
कर्मचारी नियुक्त कर कड़ाई से मानिटरिंग करें।
कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि किसानों से धान खरीदी, शासकीय अवकाश,
शनिवार एवं रविवार को छोड़कर शेष कार्य दिवसों में किया जाये। धान खरीदी की
अंतिम तिथि की सूचना समितियों में बैनर या सूचना पटल में प्रदर्शित करें।
मार्कफेड एवं समितियों द्वारा आवश्यकतानुसार बारदाने की व्यवस्था की जाये तथा
किसानों को समय पर टोकन जारी करें। किसानों द्वारा लाये गये धान का उसी दिन
तौल किया जाये। इसके लिए आवश्यक संख्या में कांटा-बांट एवं हमालों की व्यवस्था
की जाये। तौले गये धान का उसी दिन कम्प्यूटर में एन्ट्री हो जाये। इसमें किसी
भी प्रकार का बैकलाॅग नहीं रखा जाये। 31 जनवरी तक किसानों द्वारा लाये गये धान
का तौल एवं एन्ट्री कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसी दिन रात
को 12 बजे साफ्टवेयर लाॅक हो जायेगा। इसके बाद साफ्टवेयर खोलने की किसी भी
स्थिति में अनुमति नहीं दी जायेगी।
मार्कफेड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि खरीदी केन्द्रों में रखे
धान का परिवहन आवश्यकतानुसार सुनिश्चित कर लें ताकि केन्द्रों में पर्याप्त
स्थान उपलब्ध हो सके। अंतिम दिनों में किसानों के धान बेचने हेतु शेष रकबे में
कोचियो द्वारा एवं अन्य राज्यों से धान लाकर बिक्री का प्रयास किया जा सकता है
और धान की रिसाईकलिंग भी हो सकती है। इसे रोकने हेतु आवश्यक कार्रवाई
सुनिश्चित की जाये। केन्द्रों से धान का उठाव माह फरवरी 2019 तक अनिवार्य रूप
से पूर्ण करने तथा खरीदी केन्द्रों के मिलान का कार्य 31 मार्च 2019 तक
अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button