11/04/2026

उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार रात करीब 1 बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई।
ये सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए नागदा गए थे।
जब ये लोग वापस आ रहे थे कि तभी गाड़ी रास्ते में हादसे का शिकार हो गई और 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दो अन्य गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।
सीएसपी के मुताबिक वैन और हैक्सा गाड़ियों के आमने-सामने भिड़ंत में यह हादसा हुआ।
मृतक परिवार उज्जैन का रहने वाला बताया जा रहा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News