राज्य एव शहर

नशे में स्कूल पहुंचे मास्टर की छात्रों ने कर दी पिटाई – दरभा ( बस्तर )

बस्तर। दरभा के एक स्कूल में शराब पीकर पढ़ाने के लिए पहुंचे शिक्षक की छात्रों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद नशेड़ी शिक्षक को छात्रों ने घेर लिया। बताया जा रहा है कि शिक्षक नशे में इतना चूर था कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था और स्कूल में ही गिर गया। संकुल समन्वयक सत्यनारायण सोनवानी ने निरीक्षण के बाद घटना की जानकारी तहसीलदार को दे दी है। शिक्षक को उपचार और परीक्षण के लिए मेकाज भेजा गया है।
ब्लाक मुख्यालय दरभा के दुकारूपारा संकुल के पटेलपारा प्राथमिक शाला में पदस्थ खेमसिंग कंवर सहायक शिक्षक पंचायत ड्यूटी के दौरान शराब पीकर शिक्षा के मंदिर को शर्मसार किया। संकुल समन्वयक सत्यनारायण सोनवानी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि शिक्षक कंवर नशे की हालत में अचेत पड़ा है। नशे की हालत में बेसुध होकर शिक्षक फर्श पर लेटे हुए थे। बच्चों ने कर दी शिक्षक की पिटाई अपनी व सहपाठियों की पिटाई से आक्रोशित बच्चों ने नशेड़ी शिक्षक को घेरकर रखा था। बदतर हालत तब पैदा हुआ जब बच्चों ने डंडा लेकर शिक्षक की पिटाई कर दी। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि उक्त शिक्षक अक्सर नशे की हालत में शाला पहुंचते हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button