राज्य एव शहर

निमार्णाधीन पुल से नीचे गिरी बोलेरो मौके पर 3 लोगों की मौत

रायगढ : शहर के प्राची विहार होते हुए संस्कार स्कूल रोड बाईपास तक जाने वाली सड़क पर नव निर्मित पुलिया से बोलेरो नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमें 4 लोग दब गए जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है तथा 1 अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया है।
बता दें कि संस्कार स्कूल के पास सड़क पर पुल का निर्माण किया जा रहा है यहीं पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हुई। यह सड़क पिछले 1 साल से भी अधिक समय से बन रही है और नहीं बन सकी है। इस मार्ग पर आए दिन छोटे-मोटे दुर्घटनाएं होती रही हैं आज लापरवाही ने 3 लोगों की जान ले ली है।
इस सड़क का निर्माण बताया जाता है कि खरसिया के ठेकेदार द्वारा किसी एक बड़े ठेकेदार से पेटी पर ले कर बना रहा है जो पिछले 1 साल से भी अधिक समय से कछुआ गति से बन रही है। अधिकारियों और ठेकेदारों की मनमानी की वजह से आज किसी के घर का दो चिराग बुझ गया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button