11/04/2026

कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आज

कर्नाटक में 3 लोकसभा सीटों और 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे मंगलवार 6 नवंबर को घोषित हो रहे हैं। इस मतदान में करीब 67 प्रतिशत वोट गिरे थे। उपचुनाव के नतीजों का सीधा असर लोकसभा चुनाव 2019 पर पड़ेगा।
कर्नाटक के शिवमोगा, बेल्लारी और मांड्या लोकसभा सीट और रामनगर और जामखंडी विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। पांच सीटों के 6,450 मतदान केंद्रों पर मत डालने के पात्र लोगों की कुल संख्या 54,54,275 थी। चुनाव मैदान में कुल 31 उम्मीदवार उतरे थे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और भाजपा के उम्मीदवारों के बीच ही माना जा रहा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info