मनोरंजन

‘ललिता जी’ रचने वाले एड गुरु एलिक पदमश्री का निधन

आज शनिवार को मुंबई में जाने-माने रंगकर्मी और एड फिल्मों के नामी हस्ती एलिक पदमसी का निधन हो गया। वो 90 साल के थे। उनके निधन पर राष्ट्रपति सहित शो-बिज़ की दुनिया के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
एलिक पदमसी को एड की दुनिया का दिग्गज माना जाता था। वॉशिंग पाउडर ब्रांड के लिए ललिताजी का किरदार हो या शू पॉलिश के लिए चार्ली का, लिरिल गर्ल, कामसूत्रा और हमारा बजाज जैसे कई नाम और किरदार एलिक की दिमाग की ही देन रहे। एलिक पदमसी ने तीन शादियां की थी और उनके बच्चे हैं, रैली पदमसी, राहुल, कौसर और शेज़ान पदमसी। शेज़ान एक्ट्रेस हैं और उन्होंने ‘दिल तो बच्चा है जी’ और ‘हाउसफुल 2’ में काम किया था।
साल 2000 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वो एडवर्टाज़िंग मैन ऑफ़ द कंट्री के खिताब से भी नवाज़े गए। साल 1982 में आई रिचर्ड एटमबरो की फिल्म गांधी में उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना का किरदार निभाया था। एलिक पदमसी सिर्फ सात साल की उम्र में रंगमंच से जुड़ गए थे और मर्चेंट ऑफ़ वेनिस में काम किया था। उन्होंने कई नाटकों का निर्देशन भी किया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button