देश विदेशराज्य एव शहर

मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत:हादसे के वक्त 35 से 40 मजदूर मौजूद थे; PM और रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की

मिजोरम में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजधानी आइजॉल से 20 किलोमीटर दूर सायरांग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ।

घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO सब्यसाची दे ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया- रेलवे की ओर से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर भेजी गई है। उधर, PM और रेलवे ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

तीसरे और चौथे पिलर के गर्डर पर मजदूर काम कर रहे थे।
तीसरे और चौथे पिलर के गर्डर पर मजदूर काम कर रहे थे।

तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर 341 फीट नीचे गिरा
पुल में कुल 4 पिलर हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर टूटकर गिरा हुआ है। सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मिनार से भी ज्यादा है।

यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा है।
यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा है।

PM और रेल मंत्रालय ने मुआवजे की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से पीड़ित परिजनों को 2 लाख और रेलवे ने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा PMO की ओर से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं रेलवे ने गंभीर घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button