10/04/2026

पार्षद के धमकी भरे वीडियो से जाहिर कांग्रेस गर्त में जा रही: उपासने

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस में मचे घमासान के चलते अब बड़े नेताओं को धमकी भरी भाषा तक सुननी पड़ रही है। यह कांग्रेस में अनुशासनहीनता और उच्छृंखलता की पराकाष्ठा है। इसके लिए कांग्रेस के बड़े नेता खुद जिम्मेदार हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने एक वक्तव्य में रायपुर के एक पार्षद के वायरल वीडियो की प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस में दलीय लोकतंत्र के नाम पर जिस तरह अमर्यादित आचरण को अनदेखा करने का काम होता रहा है, उसका ही यह परिणाम है कि अब एक पार्षद अपने प्रदेश प्रभारी से धमकी भरी भाषाओं में अपनी बात कहने का दुस्साहस कर लेता है। उपासने ने राजधानी के अखबारों में छपी उक्ताशय की खबर पर कहा कि वायरल वीडियो में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को टिकट वितरण के मामले में एक पार्षद सीधे यह कह रहा है कि यदि किसी और को टिकट दी तो वह कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगा। उक्त पार्षद खुद रायपुर दक्षिण से टिकट का दावेदार है, और कांग्रेस में हाल ही शामिल हुए एक पत्रकार को वह निशाना बना रहा है। उपासने ने कहा कि कांग्रेस में अब अराजकता की पराकाष्ठा है और अपनी बात मनवाने के लिए कार्यकर्ता अपने नेताओं के साथ अमर्यादित आचरण करने से भी नहीं हिचकिचाते। अनुशासनहीनता और उच्छृंखलता ने कांग्रेस का पहले से ही बेड़ा गर्क कर रखा है। अब इस नए वीडियो के चलते कांग्रेस की बची-खुची राजनीतिक संभावनाओं को भी गर्क में जाते देर नहीं लगेगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News