13/04/2026

दूसरे चरण के सभी 72 भाजपा प्रत्याशी 1 को भरेंगे नामांकन

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने बताया कि दूसरे चरण में होने जा रहे चुनाव के सभी 72 भाजपा प्रत्याशी 1 नवंबर को राज्य स्थापना वाले दिन नामांकन दाखिल करेंगे। 4 नवंबर को भाजपा से जुड़े सारे लोग कमल दिवाली के रूप में मनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 27 अक्टूबर को दंतेवाड़ा से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।
अनिल जैन एकात्म परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- 27 अक्टूबर को उन सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा जहां प्रथम चरण का चुनाव होने जा रहे। 29 को केन्द्र सरकार के मंत्रियों व अन्य वरिष्ठ नेताओं की 18 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं की रूपरेखा बनेगी। 27 से 30 अक्टूबर तक समस्त कार्यकर्ता बूथ से लेकर अपने घर तक पार्टी का झंडा लगाएंगे। 1 नवंबर को राज्य स्थापना वाले दिन जिले स्तर पर चुनावी सभाएं होंगी। 1 से 4 नवंबर तक प्रथम चरण के जहां चुनाव होने हैं वहां नेता व कार्यकर्ता मोटर साइकिल रैली निकालेंगे। 9 नवंबर को उन सभी 72 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा जहां दूसरे चरण के चुनाव होने हैं। 11 नवंबर को सभी 72 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कर कार्पोरेट बोमिंग की जाएगी। दोनों चरण के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभाएं होंगी। कोशिश की जा रही है प्रथम व व्दितीय दोनों चरणों के चुनावों में सभी जिलों में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति हो। गृह मंत्री राजनाथ सिंह से प्रथम चरण के लिए तीन दिन एवं व्दितीय चरण के लिए दो दिन मांगे गए हैं। नितीन गडकरी समेत अन्य मंत्रियों के कार्यक्रम विभिन्न विधानसभाओं में होंगे।
अनिल जैन ने कहा कि विकास के मुद्दे पर यह चुनाव लड़ा जा रहा। मैंने 2003 के पहले का छत्तीसगढ़ देखा था। उसके बाद का भी देखते रहा। तब और अब में जमीन आसमान का अंतर आ चुका। 2003 से पहले यह बीमारू राज्य था। जिसे भाजपा की सरकार ने विकासशील राज्य बना दिया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News