August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट मे आने से साइकिल सवार महिला की मौत

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट मे आने से साइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर के वार्ड नंबर 5 निवासी निर्मला डूंगडूंग पति प्रकाश डूंगडूंग आज सुबह सात बजे अपनी साइकिल से काम करने जन मित्रम स्कूल जा रही थी। महिला जब अपने घर से निकलकर बाईपास मार्ग पर पहुंची ही थी कि एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को अपनी चपेट मे ले लिया।

हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  ट्रेलर की चपेट मे आकर महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने बताया की महिला को कुचलने के बाद भी आरोपी ट्रेलर चालक मौके पर रुका नहीं फरार हो गया। बहरहाल घरघोड़ा पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम 

ट्रेलर की चपेट मे आकर महिला की मौत हो जाने के बाद ग्रामीण भारी संख्या में बाईपास मार्ग पहुंचे। उन्होंने महिला के परिजनों को उचित मुआवजा और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। जिससे सड़क के दोनों तरफ भारी वाहनो की लंबी कतार लग गई है। मामले की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास मे जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close