June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…
छत्तीसगढ़नेशनल

कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में घायल जवानों से मिले केंद्रीय गृहमंत्री शाह

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर/नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ चले 21 दिवसीय बड़े ऑपरेशन में घायल हुए जवानों का हालचाल जानने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पहुंचे। शाह ने घायल जवानों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और देश की ओर से धन्यवाद व सम्मान प्रकट किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

 

ऑपरेशन कर्रेगुट्टा: नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई

यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से सटी तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में चलाया गया था, जिसमें सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 21 बार मुठभेड़ हुई थी। इस अभियान में 18 जवान घायल हुए थे, जिनमें से कुछ को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर किया गया।

 

गृहमंत्री शाह ने असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, हेड कांस्टेबल मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गृहमंत्री शाह ने इन सभी जवानों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी साहसिक भूमिका की सराहना की।

 

कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में घायल जवानों से मुलाकात कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि देश अपने वीरों को कभी अकेला नहीं छोड़ता। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके त्याग और शौर्य के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close