June 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बालको की आरोग्य परियोजना से उभर रहा है एक सशक्त, नशामुक्त समाजमानसून ने पकड़ी रफ्तार: रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिशदेरी से न्याय मिलना, न्याय नहीं मिलने के बराबर है : विष्णु देव सायजशपुर में सर्च अभियान: 49 संदिग्धों की जांच, 3 मकान मालिकों पर कार्रवाईहर मोर्चे पर समाज के साथ खड़े रहते हैं मारवाड़ी छोटे छोटे प्रयासों से ही बड़े बदलाव आते हैं : मनीष गोयल कोरोनाकाल में भी मारवाड़ियों ने दिया था अविस्मरणीय योगदानएमसीबी प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता दिवस का हुआ आयोजन, अधिकारियों व पत्रकारों ने की शिरकतHIGH COURT NEWS : निलंबन और विभागीय जांच के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, कलेक्टर बीजापुर के अधिकार पर सवाल !10 वर्ष से पूर्व बनाये गये आधार के बायोमैट्रिक अपडेट के लिए ज्यादा से ज्याद प्रचार प्रसार करें : कलेक्टरएमसीबी प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता दिवस का हुआ आयोजन, अधिकारियों व पत्रकारों ने की शिरकतकार में डिप्टी कलेक्टर का नेम प्लेट लगाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान 3 सितंबर से, ये बनेंगे पहले सदस्य…

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का 3 सितंबर को सदस्‍यता अभियान शुरू होने जा रहा है। प्रदेश महामंत्री और सभी मोर्चा प्रभारी भरतलाल वर्मा ने सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में विस्तृत जानकारी दी है। वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ देश में 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों सदस्यता ग्रहण कर करेंगे।

इसके अगले दिन 3 सितंबर को राजधानी के साइंस कॉलेज में स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करके करेंगे। वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण प्रसाद एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में होगा। इस दौरान प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहेंगे।

महामंत्री वर्मा ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान के शुभारंभ के पश्चात भाजपा के पिछड़ा वर्ग से निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों, सांसदों व विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा। पार्टी द्वारा ओबीसी मोर्चा को कार्यक्रम के लिए महती जिम्मेदारी दी गई है। सदस्यता अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु ओबीसी मोर्चा लगातार कार्य कर रहा है। इसके लिए विशेष कार्ययोजना भी बनाई गई है। वर्मा ने 3 सितंबर को भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक संख्या में लोगों से आने की अपील की है। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close