June 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
स्कूल भवन निर्माण में लापरवाही, DEO समेत 3 अफसरों को कलेक्टर का नोटिसहमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्रीअवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया शुभारंभश्री शिव महापुराण कथा की बैठक संपन्न, पारदर्शिता के साथ चंदा संग्रहण की अपीलरायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट पायलट की सुझबुझ से सुरक्षित लैंडिंग सभी यात्री सुरक्षित।रतनपुर में भीषण हादसा: मालवाहक वाहन पेड़ से टकराकर पलटा, तीन घायलपुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, गोली चलने की सूचना से मचा हड़कंपअवैध संबंधों के चलते हत्या, ट्रैकर डॉग ने खोली पोल:अवैध संबंधों के चलते हत्या, ट्रैकर डॉग ने खोली पोलRSS नगर में शराब के नशे में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी आई सामने, श्रमिकों ने किया प्रतिकार, हुई जमकर मारपीट, देखिए वीडियो…
छत्तीसगढ़

नक्सल मुठभेड़ में घायल जवान का हौसला बुलंद, कहा – ठीक होते ही और मारूंगा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अबूझमाड़ नक्सली हमले में घायल जवानों से मिलने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे

रायपुर, 16 जून 2024/ नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के जवान श्री कैलाश नेताम ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से कहा कि ठीक होते ही और मारूंगा। अस्पताल के बिस्तर में लेटे घायल जवान की इस बुलंद आवाज ने कैप्टन विक्रम बत्रा की याद दिला दी, जिन्होंने कारगिल की लड़ाई लड़ते हुए कहा था ’ये दिल मांगे मोर’।

दरअसल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायल जवानों से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय उनसे जब घटना की जानकारी ले रहे थे तब एसटीएफ के घायल जवान श्री कैलाश नेताम ने बताया कि ठीक होते ही और मारूंगा। यह सुनते ही मुख्यमंत्री गर्व से भर गए। उन्होंने कहा कि मां भारती के इन वीर जवानों से हमें हौसला मिलता है। घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा है, जिन्होंने कभी देश को झुकने नहीं दिया। एसटीएफ के एक अन्य घायल जवान श्री लेखराम नेताम के ऑपरेशन थियेटर में होने के कारण मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात नहीं कर पाए, लेकिन डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने बीते दिनों बीजापुर में नक्सली हमले में घायल एक अन्य डीआरजी के जवान श्री लच्छु कढ़ती से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश भी दिए।

इस मौके पर विधायक श्री मोतीलाल साहू और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा मौजूद रहे।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close